केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रोम में एटिटेक के चेयरमैन और सीईओ जियानी लेटीरी से मुलाकात की

0
90
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रोम में एटिटेक के चेयरमैन और सीईओ जियानी लेटीरी से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी दो दिवसीय इटली यात्रा (17-18 नवंबर 2026) के दौरान मंगलवार को रोम में इतालवी विमानन कंपनी एटिटेक के चेयरमैन और सीईओ जियानी लेटीरी से मुलाकात की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रोम में एटिटेक के चेयरमैन और सीईओ श्री जियानी लेटीरी के साथ एक सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत के विमानन क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की और विमान के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) तथा विमानन सेवाओं के क्षेत्र में भारत-इटली के बीच सहयोग को और बढ़ाने के रास्तों पर विचार किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here