मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नीमच जिले के मनासा में 272 करोड़ रुपए की लागत के 111 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “आज नीमच जिले के मनासा में ₹272 करोड़ की लागत के 111 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कल गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित होगी। मंदसौर-नीमच क्षेत्र को जल्द ही इंडस्ट्रियल पार्क की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांधीसागर प्रदेश में चीतों का नया घर बनकर वन एवं वन्यजीव पर्यटन को नई गति दे रहा है। बांध में केज कल्चर तकनीक से मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे मछुआरे भाई-बहनों के लिए समृद्धि के नए अवसर खुल रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “नीमच कलेक्टर को अल्पवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को समुचित मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। हमारी सरकार क्षेत्र के विकास, किसानों के कल्याण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



