IND vs NZ 1st Test : पहले दिन के खेल की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 243-5, हेनरी निकल्स ने जड़ा शतक

0
81
IND vs NZ 1st Test : पहले दिन के खेल की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 243-5 , हेनरी निकल्स ने जड़ा शतक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 243 रन बना लिए। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी और जसप्रीत बुमराह ने मैच की तीसरी गेंद पर टॉम लाथम को बोल्ड कर शुरुआत की। अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया, जबकि आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को पंत के हाथों लपकवाया। इसके बाद बुमराह ने डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल को कैच आउट कराया। न्यूजीलैंड की टीम एक समय 70 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच विकेट गिरने के बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी संभाली और छठे विकेट के लिए 322 गेंदों पर नाबाद 173 रन जोड़ दिए। निकल्स 221 गेंदों में 113 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फिलिप्स 182 गेंदों पर 94 रन बनाकर नाबाद है। दोनों ने दिन के आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं लेने दी। 74वें ओवर में 102 रन पर खेल रहे निकल्स को जीवनदान मिला, जब देवदत्त पडिक्कल और पंत के बीच तालमेल की कमी से उनका आसान कैच छूट गया। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए गेंदबाजी में बुमराह ने तीन और कंबोज तथा आकाश दीप ने एक-एक विकेट लिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here