गोरखपुर : सीएम योगी ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले यूपी के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया

0
85
गोरखपुर : सीएम योगी ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में 491 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आज भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की उपस्थिति में ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का भूमिपूजन तथा ₹792 करोड़ से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यह फॉरेस्ट्री (Forestry) विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का माध्यम नहीं होगा, बल्कि यहां Silviculture and Agroforestry जैसे विषयों की भी पढ़ाई होगी। विद्यार्थी यहां से बीएससी, एमएससी और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त करने के साथ ही वानिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे और भविष्य में वन विभाग में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। जनपद वासियों को हृदय से बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here