मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “नई दिल्ली में एनआईए द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया। सुरक्षा एजेंसियों को एक मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड बनाने, हर पुलिस थाने को आतंकवाद-विरोधी ढांचे से जोड़ने और खतरों को पहले ही रोकने के लिए आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। विदेशों में छिपे हर आतंकवादी, अपराधी और नशीले पदार्थों के तस्कर को वापस लाकर कानून के सामने पेश किया जाना चाहिए। भारत की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए एक सख्त, इकोसिस्टम-आधारित दृष्टिकोण अपनाने और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एनआईए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के अडिग संकल्प और संस्थागत मजबूती का प्रतीक है। आज आयोजित आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन में, एनआईए के सात अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही, चंडीगढ़ में एनआईए के कार्यालय परिसर की आधारशिला रखी और नई दिल्ली में इसके आवासीय परिसर का उद्घाटन किया —जिससे एजेंसी की संस्थागत क्षमताओं और परिचालन संबंधी बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिली है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



