मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने 24 उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश को 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 20 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है। पिछले डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



