मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर सीएम यादव ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दंत चिकित्सकों को सम्मानित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के हीरक जयंती समारोह में युवा चिकित्सकों से संवाद किया। मुंह के कैंसर की रोकथाम और बेहतर उपचार के लिए ओरल हेल्थ पॉलिसी तैयार करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जाएंगे। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है, दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज शुरू करने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



