मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को पुणे में वडगांव सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का दौरा कर उसकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने मुला–मुठा नदी प्रणाली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय (एनआरसीडी) के माध्यम से तथा जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सहयोग से मुला–मुठा नदी में प्रदूषण कम करने, सीवेज शोधन क्षमता बढ़ाने और नदी के जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा संकल्प है कि इन प्रयासों को और गति देकर नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी, पुणे के सांसद एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन तथा सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, पुणे की महापौर मंजुषा नागपुरे सहित पुणे महानगरपालिका एवं जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



