मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 नवंबर 2026 को टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने जापान-भारत रक्षा सहयोग को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया, ताकि वे मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान दे सकें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज टोक्यो में चौथे भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के दौरान जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ सार्थक द्विपक्षीय चर्चा हुई। हमने एक स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपने बढ़ते रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और तकनीकी साझेदारी की समीक्षा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



