मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री ने हॉकी के प्रख्यात पूर्व ओलंपियन खिलाड़ियों का सम्मान भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारत और मलेशिया की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव का अवसर है। 28 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया के 6 देशों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश खेलों में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह आयोजन प्रदेश में हॉकी और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर हॉकी के प्रख्यात पूर्व ओलंपियनों का सम्मान भी किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



