मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को पुणे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के सभी संभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और नगर आयुक्त भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने जल संचय जन भागीदारी, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जल संरक्षण के कार्यों में तेजी, किए गए कार्यों को पोर्टल पर दर्ज करने, हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित नल जल पहुँचाने तथा गाँवों में स्वच्छता सुविधाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जल सुरक्षा और स्वच्छता के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर कार्य कर रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



