मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बना लिए है। शुक्रवार को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 130 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यशस्वी 85 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राहुल 52 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला अर्धशतक है। केएल राहुल के साथ देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन पर सिमट गई। हेनरी निकल्स 335 गेंदों में 175 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए। दोनों ने 216 रन की साझेदारी की। वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट में भारत के लिए पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। आकाशदीप को तीन, अंशुल कंबोज को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



