नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित ‘संविधान सप्ताह 2026’ के 5वें संस्करण का किया उद्घाटन

0
97
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 'संविधान सप्ताह 2026' के 5वें संस्करण का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित ‘संविधान सप्ताह 2026’ के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे गणतंत्र का नैतिक दिशा-सूचक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संवैधानिक मूल्यों को हमारे दैनिक सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए और कर्तव्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि अधिकार।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इसे एक ‘मौन क्रांति’ बताया, जिसके जरिए संवैधानिक आकांक्षाएं लोगों के जीवन में वास्तविक सुधार के रूप में सामने आई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन, बेनेट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राज सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here