मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में आयोजित यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ग्वालियर में तीन दिवसीय YOUNG THINKERS’ CONFLUENCE 2026 के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। हमारी विविधता से समृद्ध संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ पूरी दुनिया को जोड़ती है। इस कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन सहित 300 से अधिक विषयों पर वैचारिक मंथन होगा। युवा देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक हैं। मध्यप्रदेश के विकास में उनकी ऊर्जा, कौशल और नवाचारी सोच का उपयोग करने के लिए हमारी सरकार हरसंभव अवसर उपलब्ध कराएगी। आगामी वर्ष को ‘युवा वर्ष’ घोषित कर युवाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को नई गति देंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



