आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई

0
95
आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवाद-रोधी मामलों पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल एजाज़ खान और फ्रांस के एंबेसडर-एट-लार्ज तथा आतंकवाद-रोधी एवं संगठित अपराध मामलों के विशेष दूत ओलिवियर कैरोन ने की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। साथ ही, उन्होंने अप्रैल 2025 में पहलगाम और नवंबर 2025 में लाल किले पर हुए आतंकी हमलों की भी कड़ी निंदा दोहराई। उन्होंने आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र, एफएटीएफ आदि मंचों पर मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। भारतीय पक्ष ने अपनी राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी रणनीति और नीति – ‘प्रहार’ के बारे में भी जानकारी दी।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here