मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज पुदुचेरी में जिपमर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा डॉक्टरों से कागज आधारित प्रिस्क्रिप्शन के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक प्रिस्क्रिप्शन अपनाने और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) प्रणाली के तहत मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल करने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ई-प्रिस्क्रिप्शन और सुरक्षित डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्वास्थ्य सेवा को अधिक कुशल और सुलभ बनाएंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन ला रहा है।
आप को बता दे , नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोग आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को इस योजना के तहत अस्पताल उपचार मिला है तथा अस्पतालों को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर भी जोर दिया और कहा कि सरकार ने 2029 तक 75,000 अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटें जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जबकि पीजी मेडिकल सीटें 31,000 से बढ़कर 91,500 हो गई हैं। दीक्षांत समारोह में नड्डा ने 816 स्नातकों को डिग्री प्रदान की तथा 88 श्रेणियों में पदक और एंडोमेंट पुरस्कार दिए। समारोह में पुदुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, गृह मंत्री ए. नामासिवायम, लोक निर्माण मंत्री मल्लादी कृष्णा राव, राज्यसभा सांसद एस. सेल्वगनाबाथी और सरकारी व्हिप ए.के.डी. अरुणगम उपस्थित थे।
Image source: JIPMER Convocation
News Source: JIPMER Convocation
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



