राष्ट्रपति मुर्मू 28 नवंबर को नौसेना अकादमी के पासिंग आउट परेड का करेंगे निरीक्षण

0
103

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 नवंबर को एझीमला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरद टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगी। यह अवसर अधिकारी प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति और भारतीय नौसेना में कमीशन्ड सेवा में प्रवेश का प्रतीक होगा।

आप को बता दे , रक्षा मंत्रालय ने बताया कि समारोह में प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘शिपिंग ऑफ स्ट्राइप्स’ होगा, जो कमीशन्ड अधिकारी रैंक प्रदान करने तथा प्रशिक्षुओं को अधिकारी में बदलने का प्रतीक है। पेरेइरा परेड ग्राउंड में 400 से अधिक प्रशिक्षु भाग लेंगे। परेड अकादमी के अनुशासन, सटीकता और उच्च प्रशिक्षण मानकों को दर्शाएगी।

Image source: भारतीय नौसेना
News Source: रक्षा मंत्रालय

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here