IND vs NZ 1st Test : तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर 486-4, केएल राहुल ने जड़ा शतक

0
88
IND vs NZ 1st Test : तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर 486-4, केएल राहुल ने जड़ा शतक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 रन की बढ़त बना ली है। शनिवार को स्टंप्स तक भारतीय टीम ने चार विकेट पर 486 रन बनाए। ऋषभ पंत 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान शुभमन गिल दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले 98 रन पर बोल्ड हो गए और दो रन से शतक चूक गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिल से पहले भारत की ओर से केएल राहुल ने शतक जड़ा। उन्होंने 136 रन बनाए। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए। जानकारी के लिए बता दे कि न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए, जबकि आकाशदीप ने तीन, अंशुल कंबोज ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here