मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कमला नेहरू कॉलेज के कॉलेज डे समारोह के अवसर पर दो नई ‘यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल’ बस सेवाओं का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित ‘वंदे मातरम्’ अकादमिक भवन का भी उद्घाटन किया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यू-स्पेशल बस सेवाओं की शुरुआत से लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से गार्गी कॉलेज और ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन से कमला नेहरू कॉलेज तक छात्राओं का सफर अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @DelhiGovDigital
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



