कुरुक्षेत्र : सीएम सैनी ने लगभग ₹120 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह का विधिवत भूमि पूजन किया

0
90
कुरुक्षेत्र : सीएम सैनी ने लगभग ₹120 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह का विधिवत भूमि पूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में लगभग 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह का विधिवत भूमि पूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए लगभग ₹120 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह का विधिवत भूमि पूजन किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस आधुनिक विश्रामगृह में तीन भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परियोजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कुरुक्षेत्र के 48 कोस क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास, गीता द्वार का निर्माण और ज्योतिसर के पवित्र स्थल का विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here