मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में शक्ति कॉलोनी स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं कामकाजी महिला छात्रावास का लोकार्पण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “करनाल में विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज शक्ति कॉलोनी स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं कामकाजी महिला छात्रावास का लोकार्पण किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर सृजित होंगे और नागरिकों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, वहीं, कामकाजी महिला छात्रावास से रोजगार एवं शिक्षा के लिए करनाल आने वाली महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने में सहायता मिलेगी। करनाल के सर्वांगीण विकास, आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए मैं पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूँ..”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



