मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत आज सिरसा जिले के कालांवाली में आयोजित ड्रग्स फ्री हरियाणा यूथ मैराथन के 5, 10 और 21 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरा हरियाणा, ड्रग्स फ्री हरियाणा हो… यह हम सभी का संकल्प है, प्रदेश के युवाओं का संकल्प है! यूथ मैराथन के लिए 1 लाख 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण से कालांवाली की धरती पर जो जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूँ। हरियाणवी युवा अपनी ताकत को सही दिशा देना जानते हैं। जिस प्रदेश के युवाओं के कदमों में रफ्तार हो, आंखों में सपने हों और हृदय में संकल्प हो, उसके भविष्य को कोई अंधेरा कभी रोक नहीं सकता।”
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



