मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “संगठन के युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं। आज रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुआ। संगठन को आगे बढ़ाने में आपकी नई सोच और जनसेवा के प्रति आपका उत्साह हमारी बड़ी ताकत है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ के स्वप्न को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा के हमारे सभी साथियों का हृदय से अभिनंदन!”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



