मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को बिहार के बोधगया में स्थित पवित्र महाबोधि मंदिर के दर्शन किए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “बिहार के बोधगया में स्थित पवित्र महाबोधि मंदिर के दर्शन किए। यह वही पावन स्थल है जहाँ छठी शताब्दी ईसा पूर्व में राजकुमार सिद्धार्थ ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया और वे भगवान गौतम बुद्ध बने।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, महाबोधि मंदिर भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक कालजयी प्रतीक है। शांति, करुणा और ज्ञान पर भगवान बुद्ध की शाश्वत शिक्षाएँ आज भी मानवता को प्रेरित करती हैं। मैंने अपने देश और यहाँ के लोगों की निरंतर शांति, प्रगति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



