मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के प्रथम चरण का विधिवत लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर भारत सहित चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाने वाले स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 134 एकड़ में फैला यह नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिसर, मध्यप्रदेश को खेलों के वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



