पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य की परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

0
70
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य की परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली राज्य की परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान सीएम चौधरी ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच और किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिलावार नकदी फसल कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही, वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के विभिन्न माध्यमों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, सीएम सम्राट चौधरी ने पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने तथा बीएड कॉलेजों में जल्द डिग्री कॉलेज शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here