उप्र : सीएम योगी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

0
72
उप्र : सीएम योगी ने प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सीमा का विस्तार कर पूरे लखनऊ जनपद को इसके दायरे में लाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, बाराबंकी में नए विकास प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। सीएम योगी ने प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों की सीमाओं का भी आवश्यकतानुसार विस्तार करने के लिए ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के विकास की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर उन्मुख विकास की कार्यवाही को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस कॉरिडोर का एकीकृत नियोजन करते हुए आर्थिक विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में 35 से 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आपसी समन्वय से रेवेन्यू शेयर मॉडल पर निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन करें और विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र की जीआईएस आधारित क्षेत्रीय योजना-2051 के प्रारूप को आगामी 30 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में इस क्षेत्रीय योजना के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाए और आमजन से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि राज्य राजधानी क्षेत्र की विकास योजना तैयार करते समय प्रत्येक जनपद की विशिष्ट क्षमताओं और आर्थिक संभावनाओं को प्राथमिकता दी जाए। लखनऊ में अर्बन रेजिलिएंस, रायबरेली में विनिर्माण एवं डिफेंस इंजीनियरिंग, उन्नाव में औद्योगिक विस्तार, बाराबंकी में कृषि-उद्योग एवं ईको-टूरिज्म, हरदोई में संडीला औद्योगिक कॉरिडोर और सीतापुर में नैमिषारण्य के अनुरूप पर्यटन विकास को केंद्र में रखकर क्षेत्रीय नियोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, शहरी नियोजन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विकास प्राधिकरण में स्थायी टाउन प्लानर की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here