राजस्थान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में ₹7.56 करोड़ की लागत से शहर के 20 पार्कों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया

0
68
राजस्थान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बून्दी में ₹7.56 करोड़ की लागत से शहर के 20 पार्कों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को राजस्थान के बूंदी शहर में 7.56 करोड़ रुपए की लागत से 20 पार्कों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “संसदीय क्षेत्र के बून्दी में 7.56 करोड़ रुपए की लागत से शहर के 20 पार्कों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें झूले, ओपन जिम, योग प्लेटफॉर्म, लाइटिंग और वॉक-वे जैसी सुविधाएँ विकसित होंगी। पार्कों के कायाकल्प से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ और स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिलेगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बून्दी के सर्वांगीण विकास के लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक की कार्ययोजना अब धरातल पर साकार हो रही है। आधुनिक सड़कें, फ्लाईओवर, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार तथा बेहतर कनेक्टिविटी बून्दी को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से बून्दी की गौरवशाली विरासत और निखरेगी। हमारा संकल्प है-विरासत के सम्मान के साथ बून्दी का सर्वांगीण विकास।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here