मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड एवं कनेक्टिविटी कॉरिडोर का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “हमारा निरंतर प्रयास है कि चिकित्सा व्यवस्थाएँ और बेहतर हों तथा सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता, आधुनिक संसाधनों और मरीजों की देखभाल की दृष्टि से भी यह अस्पताल प्रदेश में एक आदर्श स्थापित करे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आने वाले समय में कैंसर हॉस्पिटल, स्पाइनल इंजरी सेंटर, क्रिटिकल केयर वार्ड, कॉटेज एवं क्यूबिकल वार्ड, अत्याधुनिक इमरजेंसी और फिजियोथेरेपी सेंटर जैसी सुविधाओं से चिकित्सा सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



