बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुशासन एवं जनसेवा के मंत्र दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिहार की सामाजिक, भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान करने तथा जिलों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। साथ ही, सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के व्यापक उपयोग और युवा अधिकारियों से नए एवं रचनात्मक सुझाव देने का आह्वान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



