मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए शिक्षा संबंधी संसद की कंसल्टेटिव कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “आज वर्ष 2026 के लिए शिक्षा संबंधी संसद की कंसल्टेटिव कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का विषय ‘भारतीय शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण’ रहा, जिसमें भारत को वैश्विक शिक्षा एवं ज्ञान के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “चर्चा के दौरान भारतीय विश्वविद्यालयों के अंतरराष्ट्रीय विस्तार, भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के परिसरों की स्थापना, वैश्विक शोध सहयोग को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान तथा विदेशी विद्यार्थियों को भारतीय शिक्षा संस्थानों की ओर आकर्षित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों को सीबीएसई ग्लोबल और एनआईओएस के अंतरराष्ट्रीय विस्तार, बहुभाषी शिक्षा, शिक्षकों की वैश्विक भागीदारी, पाठ्यक्रम में सुधार तथा विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराने के माध्यम से स्कूली शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी गई। एनईपी 2020 और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प से प्रेरित होकर हमारा लक्ष्य भारतीय मूल्यों में निहित, वैश्विक स्तर पर जुड़ी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक सशक्त शिक्षा व्यवस्था का निर्माण करना है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



