छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
59
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रदेश की प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान किसानों से प्राप्त रकबा संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टरों को त्वरित कार्रवाई करने तथा शिकायतों पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here