दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम में भाग लिया

0
67
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में भाग लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली प्रदेश भाजपा सहप्रभारी दर्शना जरदोश, महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह, डॉ. नरेश त्रेहन सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत के लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है। संविधान के प्रति हमारी निष्ठा इस बात से तय होती है कि हम जनता के जनादेश का कितना सम्मान करते हैं, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को कितना महत्व देते हैं और राजनीतिक हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखते हैं। इसी भावना के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल की। उनका उद्देश्य संविधान को केवल शासन तक सीमित न रखकर उसके आदर्शों और मूल्यों को देश की युवा पीढ़ी के संस्कारों का हिस्सा बनाना है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित सभी संविधान निर्माताओं को कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here