नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों को आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में जारी किया

0
52
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों को आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में जारी किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के संविधान के अद्यतन संस्करणों को आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में जारी किया। इस अवसर पर कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान को हर भारतीय भाषा में उपलब्ध कराना, देश की भाषाई विविधता, लोकतांत्रिक समावेशिता और संवैधानिक मूल्यों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सभी भाषाओं का सम्मान करने और उन्हें बढ़ावा देने से राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है और यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here