बिहार : सीएम सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया

0
73
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस-2026 पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2030 तक बिहार में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दुग्ध उत्पादन में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प व्यक्त किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सुधा के माध्यम से बिहार के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही पशुपालन, डेयरी एवं बकरी पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।बकरी के दूध के संग्रहण एवं विपणन के लिए प्रतिदिन एक लाख लीटर का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) नीति के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन तथा प्रत्येक प्रखंड में पशु औषधि केंद्र खोलकर पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here