गुजरात : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अहमदाबाद में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया

0
57
गुजरात : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अहमदाबाद में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जो समानता, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान के मूल्यों को सुनिश्चित करता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में निर्मित हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके निर्माण में योगदान देने वाले बाबा साहेब एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करता हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की, ताकि संविधान के महत्व और गौरव को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “संविधान पर गलत नजर रखने वाली ताकतों के प्रति सजग रहना और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने वालों को मजबूती देना हमारी जिम्मेदारी है। आइए, संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सशक्त, समरस, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JPNadda

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here