मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल गुरुवार को नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन सभागार में आयोजित ‘भारत गौरव उत्सव-2026’ में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन सभागार में आयोजित ‘भारत गौरव उत्सव-2026’ में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने जिस महान उद्देश्य और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी, वह आज एक शताब्दी की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करते हुए एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। संघ की यह यात्रा राष्ट्र प्रथम की भावना, अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की प्रेरक गाथा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति तीन प्रमुख आधारों पर विकसित हुई है: राष्ट्र निर्माण की व्यापक दृष्टि, व्यक्तित्व निर्माण की सुदृढ़ प्रक्रिया और शाखाओं के माध्यम से संस्कार एवं संगठन की सतत साधना। इन आधारों ने असंख्य स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा के लिए तैयार किया है, जो शिक्षा, सामाजिक सेवा, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और विभिन्न क्षेत्रों में अपने समर्पित प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन के पांच संकल्प: स्व का बोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण, महत्वपूर्ण साधन हैं जो राष्ट्र की शक्ति को बढ़ाएंगे, देश को विविध चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगे और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ इतिहासकार श्री कृष्णानंद सागर जी द्वारा रचित दो खंडों में प्रकाशित पुस्तक ‘कांग्रेस और संघ: एक सिंहावलोकन’ का विमोचन भी किया। यह पुस्तक देश के सामाजिक एवं वैचारिक इतिहास के विभिन्न पहलुओं को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



