IND vs NZ 2nd Test : पहले दिन के खेल की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 246-5

0
72
IND vs NZ 2nd Test : पहले दिन के खेल की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 246-5

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 विकेट पर 246 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। शुक्रवार को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारत के गेंदबाज हेगले ओवल की गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सके। लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन था। गुरनूर बरार ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर सलामी साझेदारी तोड़ी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे सत्र में भारत ने लगातार तीन ओवरों में तीन विकेट लेकर मैच में वापसी की। रचिन रवींद्र बिना खाता खोले, हेनरी निकल्स 16 रन बनाकर और कप्तान टॉम लैथम 59 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी सत्र में न्यूजीलैंड ने 115 रन जोड़े और बढ़त बनाई। इस दौरान डेरिल मिचेल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here