मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (वित्त विभाग) में नवचयनित 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (वित्त विभाग) में नवचयनित 1,594 अभ्यर्थियों को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए। सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल में जितनी नियुक्तियां नहीं हुईं, उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति-पत्र डबल इंजन सरकार अब तक यूपी के नौजवानों को प्रदान कर चुकी है और यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



