मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उत्पीड़न और दुष्प्रचार के रिकॉर्ड को उजागर किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की और से भारतीय जनता पार्टी सांसद पीपी चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र के मंचों का पाकिस्तान द्वारा आदतन दुरुपयोग करना और अपनी ही जनता पर बमबारी और विरोध प्रदर्शनों का क्रूरतापूर्वक दमन करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक समुदाय को याद दिलाया कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी उसे डंप ट्रक बताया है, जिससे उसकी शासन व्यवस्था की सड़न उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण और संयुक्त राष्ट्र के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में खड़ा रहेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



