उप्र : सीएम योगी ने गोरखपुर में 40 करोड़ रुपए की लागत की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
95
उप्र : सीएम योगी ने गोरखपुर में 40 करोड़ रुपए की लागत की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में 40 करोड़ रुपए की लागत की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने उर्वरक नगर में निर्मित भव्य कल्याण मण्डपम का उद्घाटन भी किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षित वातावरण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। युवाओं के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। अगले 06 माह में प्रदेश के 01 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, योग्यता के आधार पर युवाओं को उनका अधिकार मिलेगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here