मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर 17 विद्यालयों के 1,400 से अधिक विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “इस दौरान छात्र-छात्राओं से उनके विचार, अनुभव और सुझाव जानने का अवसर मिला तथा विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखगा, “संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, नवाचार और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर अपने रचनात्मक विचार साझा किए। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि हमारी युवा पीढ़ी अपने भविष्य के प्रति पूरी तरह जागरूक है। आज का युवा केवल तकनीक और आधुनिक ज्ञान से परिचित ही नहीं है, बल्कि समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझता है।” कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



