AUS vs ZIM वनडे सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया

0
91
AUS vs ZIM वनडे सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को एक विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हरारे में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 272 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक जोश इंग्लिस और नाथन एलिस रहे। इंग्लिस ने 102 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एलिस 36 रन बनाकर नाबाद रहे और गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी विकेट के लिए एलिस और स्पेंसर जॉनसन ने 27 रन की अहम साझेदारी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड छह तथा कप्तान मिचेल मार्श आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कूपर कॉनॉली और इंग्लिस ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। कैरी 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इंग्लिस ने एक छोर संभाले रखा और 94 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227 रन पर आठ विकेट था। इसके बाद ब्रैड इवांस ने एडम जम्पा को भी आउट कर दिया, लेकिन एलिस और जॉनसन ने आखिरी विकेट पर 27 रन जोड़कर मैच जिम्बाब्वे के हाथों से छीन लिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here