भोपाल : सीएम यादव ने देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का वर्चुअली भूमिपूजन किया

0
94
भोपाल : सीएम यादव ने देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का वर्चुअली भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में 98 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का वर्चुअली भूमिपूजन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में ₹98 करोड़ की लागत से बनने वाले राजोदा-कैलोद-डबल चौकी मार्ग का आज भोपाल निवास से वर्चुअली भूमिपूजन किया। 32 किलोमीटर लंबा यह मार्ग हाटपिपल्या को देवास, इंदौर एवं बैतूल से जोड़ेगा। इससे 25 गांवों के 70 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर 12 किलोमीटर लंबे सुखलिया-टिगरिया मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की। ₹11.4 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग से 20 गांवों की 20,000 से अधिक ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here