मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर के महाराजा बाड़ा में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग (एमएलसीपी) का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी भी ली। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लगभग 77 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना में 430 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इससे महाराजा बाड़ा जैसे व्यस्त एवं प्रमुख बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे होने वाली पार्किंग को व्यवस्थित करने और यातायात के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परियोजना ग्वालियर के शहरी विकास को नई दिशा देने वाले प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।
News Source : Social Media
Image Source : X @JM_Scindia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



