मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभाग की सभी योजनाओं का एकीकृत पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 19 से 27 वर्ष के बच्चों को भी प्रतिमाह 1,000 रुपये पॉकेट मनी देने के निर्देश दिए। वर्तमान में विधवा एवं एकल महिलाओं के 18 वर्ष तक के बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी दी जा रही है। योजना के 21,292 लाभार्थी हैं और वर्तमान वित्त वर्ष में 40.29 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। योजना के तहत इन बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के 50-50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी करने के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने प्रस्तावित इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 11 जिलों में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की परिकल्पना है। नौ बाल देखभाल केंद्र/संस्थानों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कांगड़ा के लुथान में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर का निर्माण कार्य तेज कर परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



