मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज नजफगढ़ में 25 करोड़ रुपए की लागत से 7 विकास कार्यों का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही 33 करोड़ रुपए की लागत से 7 अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में 10 विकास कार्य पहले से प्रगति पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि 58 करोड़ रुपए के इन विकास कार्यों से नजफगढ़ की कॉलोनियों में सड़कें बेहतर होंगी, जल निकासी की व्यवस्था मजबूत होगी और बरसात के दिनों में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ हजारों परिवारों का रोजमर्रा का जीवन और सुगम होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोलंकी, विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



