मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस गौरवशाली यात्रा और जनकल्याणकारी प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रारंभ ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



