मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सराय काले खां स्थित एमसीडी प्राइमरी को-एड स्कूल के आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया और वहां बच्चों व आंगनवाड़ी दीदियों से बातचीत की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने कहा कि दिल्ली सरकार बेहतर सुविधाओं, पोषण और देखभाल के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी आंगनवाड़ी दीदियों को अधिक सहयोग और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हर बच्चे को एक मजबूत शुरुआत मिलनी चाहिए। हर आंगनवाड़ी दीदी के पास इसे संभव बनाने की ताकत होनी चाहिए। यही दिल्ली का ‘सेवा संकल्प’ है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



