मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ के अवसर पर आज भोपाल स्थित पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आयोजित ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम यादव ने संस्थान परिसर में प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन किया एवं सिंगल क्लिक के माध्यम से आयुष विभाग के अंतर्गत 183 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 13 नवीन कार्यों का भूमिपूजन व 12 नवीन आयुष भवनों का लोकार्पण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘हर्बल गार्डन ऑफ स्टेट इम्पोर्टेंस’ का लोकार्पण एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित आयुष वेलनेस पर्यटन केंद्र के नए नाम ‘आरोग्यम् धाम’ का अनावरण किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



